निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण

बैतूल। ग्राम पंचायत चकढाना में निर्माणाधीन शासकीय हाई स्कूल भवन का शनिवार को जिला पंचायत सदस्य संदीप धुर्वे ने निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और निर्धारित मानकों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन के पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा।




