सप्ताह में एक दिन बच्चों को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और संस्कारों की मिलेगी निशुल्क शिक्षा, बैतूल जिले में 108 बाल संस्कारशालाएं शुरू करने का लक्ष्य

बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में 160 नन्हे बच्चों का कराया विद्यारंभ संस्कार


बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार की तहसील समन्वय समिति के तत्वावधान में खंजनपुर स्थित बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को 160 नन्हे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। इसके साथ ही बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण के उद्देश्य से बाल संस्कारशाला का भी शुभारंभ किया गया। यहां सप्ताह में एक दिन बच्चों को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और संस्कारों की निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
तहसील समन्वयक सुरेश पांसे ने बताया कि जिले के प्रत्येक स्कूल में विद्यारंभ संस्कार कराने और स्कूलों व वार्डों में निशुल्क बाल संस्कारशालाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुप वर्मा ने कहा कि संस्कारित और स्वस्थ बच्चे ही आगे चलकर समर्थ युवा बनेंगे, जिससे राष्ट्र सशक्त होगा।
विद्यारंभ संस्कार पंडित बनखेड़े ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। इस दौरान बच्चों को वेद मंत्र भी याद कराए गए। जिला बाल संस्कारशाला प्रभारी अजय पवार ने बताया कि शांतिकुंज की ओर से बैतूल जिले में 108 बाल संस्कारशालाएं शुरू करने का लक्ष्य मिला है, जिसे सभी तहसीलों के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में डी.डी. बर्डे, कुसुम ओंकार, उमा पवार, शालू पांसे, नंदिता पवार, स्कूल संचालक महेश पवार, शिक्षिकाएं कुसुम पाल, सुनीता पवार, कविता यादव, कृष्ण यादव, बबली सलामी, अंकित पाल, पाटिल सर, गायकवाड सर सहित गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे। अंत में महेश पवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button