जंतर-मंतर घटना के विरोध में जयस युवा प्रकोष्ठ का धरना 24 जुलाई को

बैतूल। जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर 20 जुलाई को छात्रों, युवाओं एवं आंदोलनकारियों पर हुए कथित पुलिस बल प्रयोग के विरोध में जयस युवा प्रकोष्ठ द्वारा 24 जुलाई को बैतूल मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व जयस युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनू धुर्वे करेंगे। संगठन ने जिले के छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, बेरोजगारों, महिला, किसान, कर्मचारी, सामाजिक एवं युवा संगठनों के साथ बुद्धिजीवियों और जागरूक नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। सोनू धुर्वे ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने सभी से अनुशासन बनाए रखने तथा शांति और कानून-व्यवस्था का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।




