मुलताई के पारस साहू ने नीट में हासिल की शानदार सफलता, 97.99 पर्सेंटाइल से बढ़ाया बैतूल का मान

बैतूल। मुलताई के समीप ग्राम नरखेड़ निवासी पारस साहू ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी)-2026 में शानदार सफलता हासिल कर साहू समाज और बैतूल जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 16 जुलाई को घोषित परिणाम में पारस ने 720 में से 547 अंक प्राप्त करते हुए 97.99 पर्सेंटाइल हासिल किया। उनकी अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 39,710 तथा ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में रैंक 19,450 रही है।

पारस साहू, चंद्र किशोर साहू एवं माया साहू के सुपुत्र तथा बैतूल निवासी नंदू साहू के भतीजे हैं। विषयवार प्रदर्शन में उन्होंने केमिस्ट्री में 99.16 पर्सेंटाइल, बायोलॉजी में 96.60 पर्सेंटाइल और फिजिक्स में 95.47 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। नीट यूजी-2026 की परीक्षा 21 जून को आयोजित हुई थी।

पारस की इस उपलब्धि पर बैतूल जिला साहू समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख टिंबर व्यवसायी बालाराम साहू, महेश साहू, पालक राम साहू, सेवक राम साहू, पूरन साहू, चिंताराम साहू, राजेश साहू, राजा साहू, विक्रांत साहू, शिवदयाल साहू, श्री राम दीयावार, संजीव साहू, विपिन साहू, केतन साहू, भगतराम साहू एवं पदमा साहू ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि पारस की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button