मुकेश उपराले के अजाक्स कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने पर मेहरा समाज ने किया सम्मान
बैतूल में पहली बार मेहरा समाज से मिली अजाक्स जिला नेतृत्व की जिम्मेदारी

बैतूल। मान्यता प्राप्त अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी अधिकारी संगठन (अजाक्स) के गठन के बाद बैतूल जिले में पहली बार अनुसूचित जाति मेहरा समाज से मुकेश उपराले को अजाक्स का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर मेहरा समाज संगठन के जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के निवास पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मेहरा समाज संगठन शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. पुर्वे, प्रदेश संरक्षक आई.पी. पारधे, जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी, सचिव जगदीश कोगे, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गंगाराम घुड़ाले, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्रभान बड़ोदे, बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष गंगाराम बिसोने, अजय बिसोने सहित समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने मुकेश उपराले का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मुकेश उपराले की नियुक्ति को मेहरा समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। साथ ही वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया गया।




