मन की बात सुनने सिल्लोट पहुंचीं विधायक, ग्रामीणों की समस्याओं पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

बैतूल। विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने रविवार को पाढर मंडल के ग्राम सिल्लौट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें एपिसोड का ग्रामीणों के साथ श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ग्राम सिल्लौट में बीएलए इंद्रपाल उईके के निवास पर आयोजित “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछी और उनकी समस्याओं से रूबरू हुईं। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच और सचिव उनके कार्यों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई हितग्राहियों ने तीन वर्ष पहले पेंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक पेंशन स्वीकृत नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने तथा सिल्लौट से झाड़कुंड मार्ग पर पुलिया निर्माण नहीं होने से आवागमन में हो रही परेशानी से भी विधायक को अवगत कराया।

ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी चैन सिंह परते, बूथ अध्यक्ष गोपाल वट्टी, बल्लू धुर्वे, सोहबत सलामे, इमरत परते, पप्पू परते, बसंत मर्सकोले, संजय यादव, अनीश यादव, संतोष परते, रवि उईके, बिंदिया बाई, जानकी बाई, मिंटो बाई, श्यामवती बाई, हेमलता, सीमा, शांता बाई, जयवंती बाई, प्रमिला बाई, मुस्कान अहाके सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button