आज युवाओं से रूबरू होंगे निलय विनोद डागा।

करियर, प्रतियोगी परीक्षा और रोजगार पर खुली चर्चा।

बैतूल। कांग्रेस अब संगठन की मजबूती के साथ युवा वर्ग की अपेक्षाओं और भविष्य से जुड़े सवालों को भी केंद्र में लाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में आज गुरुवार 25 जून को बडोरा स्थित सरले सेलिब्रेशन में आयोजित होने वाला छात्रों की गूंज-जन संवाद कार्यक्रम जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछले कई दिनों से महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और विभिन्न शिक्षण परिसरों में पहुंचकर विद्यार्थियों, युवा साथियों और अभिभावकों को आमंत्रित किया है। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी की संभावना जताई जा रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला समन्वय समिति की बैठक एवं छात्रों की गूंज-जन संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला प्रभारी, जुन्नारदेव विधायक एवं अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक सुनील उइके प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा शाम 4:30 बजे से विद्यार्थियों और युवाओं के बीच गैर-राजनीतिक वातावरण में सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था के बदलते स्वरूप, प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, रोजगार के अवसर, कौशल विकास, तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, करियर चयन की चुनौतियों तथा आने वाले वर्षों में युवाओं के सामने खड़े होने वाले नए अवसरों और संकटों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। युवाओं के सुझाव, अपेक्षाएं और समस्याएं भी सुनी जाएंगी तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी दौर में स्वयं को तैयार करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

छात्रों की गूंज-जन संवाद कार्यक्रम के लिए जारी आमंत्रण में विद्यार्थियों, युवा साथियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। आमंत्रण में कहा गया है कि शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार सुनने और समाधान की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के उपरांत स्नेहभोज भी रखा गया है।

इससे पूर्व दोपहर 3 बजे से इसी परिसर में जिला समन्वय समिति की विशेष बैठक एवं संयुक्त कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें कांग्रेस संगठन की गतिविधियों, ग्राम पंचायत एवं वार्ड समितियों के सत्यापन, संगठनात्मक अनुशासन और आगामी जनहित आंदोलनों की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद युवाओं के साथ होने वाला संवाद कार्यक्रम कांग्रेस के लिए संगठन और नई पीढ़ी के बीच संवाद स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button