जननेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने बांटे फल।

जिला अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ता।  युवाओं की आवाज उठाने वाले नेता हैं राहुल गांधी: जैद खान।

बैतूल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर एनएसयूआई द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर सेवा और संवेदना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस और छात्र संगठन ने राहुल गांधी के राजनीतिक नेतृत्व, युवाओं के मुद्दों पर उनकी सक्रियता और जनसरोकारों को प्रमुखता से रेखांकित किया।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जैद खान ने कहा कि राहुल गांधी देश के ऐसे नेता हैं, जो लगातार समाज के सभी वर्गों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने सितंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश में सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं, विद्यार्थियों, बेरोजगारों और आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाने का कार्य कर रहे हैं, इसलिए देश का युवा वर्ग उन्हें भविष्य में देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है।

– युवा कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय सरदार यादव, निलेश धुर्वे, कुणाल पिपरदे, शेख फैजान, विकास महतो, अंकित ताम्रकार, सुमित अकोले, विकास मेहरा, मनीष ठाकुर, राजा बचले, पीयूष ओमकार सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई तथा राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button