टिकारी में चार दिवसीय श्री खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 जून से।

खाटू श्याम जी प्राण प्रतिष्ठा और शिव मंदिर जीर्णोद्धार समारोह को लेकर तैयारियां पूर्ण।

बैतूल। टिकारी स्थित छोटा शिव मंदिर में श्री खाटू श्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर जीर्णोद्धार समारोह का भव्य आयोजन 23 से 26 जून तक किया जाएगा। 23 जून को दोपहर 3 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य निशान एवं कलश यात्रानिकाली जाएगी। इसके बाद 24 एवं 25 जून को प्रतिदिन शाम 7 बजे से विधिवत पूजन-अर्चन तथा संगीतमय श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन संध्या के माध्यम से भक्तजन खाटू श्याम प्रभु की भक्ति में सराबोर होंगे।

समारोह के अंतिम दिन 26 जून, शुक्रवार को विशेष पूजन के साथ श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन का लाभ मिलेगा। इसी दिन शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि शाम 7 बजे से भव्य कीर्तन कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करने एवं धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button