आध्यात्मिक चेतना का महाकुंभ 19 जून को।

धर्म, संस्कृति और संस्कारों का संदेश देंगे भागवताचार्य श्याम मनावत। युवाओं के चरित्र निर्माण और नैतिक जागरण पर होगा विशेष मार्गदर्शन । माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में होगा भव्य आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम।

बैतूल। श्री अग्रसेन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बैतूल के तत्वावधान में आज 19 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल, बैतूल में देश के ख्यातिप्राप्त परम पूज्य भागवताचार्य पंडित श्याम मनावत के मुखारविंद से धर्म, संस्कृति, संस्कार एवं जीवन मूल्यों पर आधारित भव्य आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

प्रवचन के दौरान धर्म, संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्यों पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं के चरित्र निर्माण, माता-पिता के सम्मान, अनुशासन, नैतिकता तथा आध्यात्मिकता के माध्यम से सफलता, शांति और संतुलित जीवन के मार्ग पर विशेष संदेश प्रदान किए जाएंगे।

संस्था प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नैतिक जागरण, सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक चिंतन को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर संस्था ने अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

संस्था प्रबंधन का मानना है कि जहां संस्कार हैं, वहीं सफलता है और जहां आध्यात्मिकता है, वहीं जीवन की वास्तविक सार्थकता है। इसी संदेश के साथ यह आयोजन समाज में सकारात्मक विचारों और जीवन मूल्यों के संवर्धन का माध्यम बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button