सैनिक संगठन का अध्यक्ष बनने पर राजू नरेश मालवीय का सेन समाज ने किया सम्मान।

बैतूल। सर्वसेन समाज के उपाध्यक्ष राजू नरेश मालवीय को सैनिक संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सेन समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाज के लोगों ने कहा कि राजू नरेश मालवीय लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनकी नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर रमेश बोरखेड़े, एमएल बघेले, शिवनंदन श्रीवास, मानकर जी, संजू श्रीवास, भगवान दास सदन, सुंदरलाल सोलंकी, सुनील सोनकपूरिया, दिलीप सोनपुरे, संजय नगदे सहित अन्य समाजजनों ने राजू नरेश मालवीय को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सैनिक संगठन पूर्व सैनिकों एवं समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा।




