बीजादेही समिति में पौधारोपण के साथ किसान क्रेडिट कार्ड सदस्यता अभियान को मिली गति।

30 जून तक जारी रहेगा सदस्यता अभियान । दिवंगत कृषक सुप्पन सिंह इवने की स्मृति में किया गया पौधारोपण । पात्र किसानों को किसान प्रदान किए क्रेडिट कार्ड।

बैतूल। शाहपुर विकासखंड के बीजादेही स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित परिसर में पर्यावरण संरक्षण और किसान कल्याण को केंद्र में रखकर आयोजित कार्यक्रम में किसानों की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुए इस आयोजन में किसान क्रेडिट कार्ड सदस्यता अभियान को भी गति दी गई तथा पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सौरभ संजय सोनवने, एसडीएम शाहपुर तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की मुख्य कार्यपालन अधिकारी परिधि अग्रवाल के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में समिति क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के किसानों ने सहभागिता की। इस दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। समिति प्रबंधन ने बताया कि सदस्यता अभियान 30 जून तक निरंतर संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक सुरेश पवार, लिपिक महेश हेनोते, खाद विक्रेता अशोक परते, सरवन धुर्वे, ऑपरेटर कमलेश यादव, सहायक ऑपरेटर राजेंद्र सूर्यवंशी सहित समिति के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं ग्राम बीजादेही से सुनील यादव, संजय यादव, देवदीन यादव, संत राम यादव, ईश्वरदास यादव, टांगनामाल से सकन यादव, किसनलाल यादव, रामाधार यादव, ग्राम सेल्दा से किशन काजले, दर्शन काजले, शंकर अखंडे, सुनील काजले, छत्रपाल अखंडे सहित बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर ग्राम सीताडोंगरी निवासी राहुल इवने, पिता सुप्पन सिंह को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम का भावनात्मक क्षण तब आया जब ग्राम सीताडोंगरी के पूर्व कृषक एवं बिजली कंपनी के लाइनमैन रहे स्वर्गीय सुप्पन सिंह, पिता रामलाल इवने की स्मृति में उनकी पत्नी तथा पुत्र राहुल इवने ने पौधारोपण किया। उपस्थित किसानों और कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button