पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के ब्लॉक अध्यक्ष बने अखिलेश मालवीय।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने किया संगठन का विस्तार, नई नियुक्ति पर जताई खुशी।

बैतूल। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में गुरुवार 4 जून को महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष रवि सरनेकर की अनुशंसा पर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अखिलेश मालवीय को संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति पर संगठन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए कर्मचारियों को एकजुट करने तथा आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अजाक्स जिला अध्यक्ष श्याम देव ब्राह्मणे, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेंद्र कटारे, आनंद धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष सतीश धुर्वे, प्रकाश मासिक, रामदास नागले, सौरभ पेज, संतोष धामने, प्रकाश खातरकर, सुनील चारदे, दुफारे, हर्षलता दवन्दे, भारत साहू, दिशा श्रीवास्तव, अंकित मर्सकोले, गोपाल बिहारे, धनराज पाटिल, संजीव लोखंडे, दिलीप वरवड़े, कमलेश पंडागरे, सुरेश लोखंडे, सुनील नागले, संतोष चौकीकर, रवि अतुलकर, गंगाराम घुडाले, गुणवंत खातरकर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button