नजूल शाखा के हेमराज झाडे हुए सेवानिवृत ।

34 साल के सेवा के बाद हुए रिटायर, कहा-काम को कभी बोझ नहीं समझा, हंसी खुशी से निपटाए सभी काम । 1 साल में नवीनीकरण के 1790 प्रकरण निपटाए । 3 करोड़ 19 लाख रुपए के राजस्व की वसूली।

बैतूल। कलेक्ट्रेट की नजूल शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड -3 हेमराज झाड़े 29 मई शुक्रवार को अपनी 34 साल 7 महीने की सेवा पूरी कर रिटायर हो गए।उन्होंने इस सेवा काल के दौरान शाहपुर,भैसदेही और बैतूल में अपनी सेवाएं दी। वे अधिकांश समय कलेक्ट्रेट में ही पदस्थ रहे। उनकी कार्यशैली के कारण वे सभी के प्रिय रहे। उन्होंने कलेक्टोरेट में पदस्थ रहते सभी तरह की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाई।सेवा काल के आखिरी दौर में वे कलेक्टरेट की नजूल शाखा में पदस्थ रहे। इस दौरान उन्होंने पट्टा वितरण और नवीनीकरण के प्रकरणों में अच्छा कार्य किया औऱ अधिकारी वर्ग से सराहना भी पाई। वर्ष 2025 और 26 में उन्होंने 1 हजार 790 प्रकरण नवीनीकरण के निपटाएं। इनसे 3 करोड़ 19 लख रुपए के राजस्व की वसूली की गई। इससे सरकारी खाते में राजस्व की सबसे ज्यादा आय हुई। उनकी यह एक बड़ी उपलब्धि थी। कलेक्ट्रेट में सेवानिवृत्ति के विदाई कार्यक्रम के अवसर पर झाड़े ने कहा कि उन्होंने किसी भी काम को कभी बोझ नहीं समझा। हर काम को हंसी खुशी के साथ पूरा किया। लोगों को आपसे उम्मीद होती है, वे अपने काम के लिए आते हैं, उनकी बात कोई सुन लेता है, तो बिना काम के खुश हो जाते हैं। काम भले ही बाद में हो तो भी चल जाता है। उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा कि वे हर काम को आपसी सामंजस से पूरा करें। काम को कभी बोझ ना समझे बल्कि उसे हंसी खुशी के साथ पूरा करें। इससे कोई परेशानी नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button