स्वस्थ बैतूल के लिए गांव-गांव पहुंच रही योग की टोली, 21 जून तक गांव-गांव चलेगा अभियान।

ओम आयुर्वेदिक कॉलेज की पहल, योग से जोड़ रहे हजारों लोग ।

बैतूल। जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के बीच ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में शुक्रवार 29 मई को महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय एवं इंटरनी नमन, नितेश, साक्षी और ध्यानेश्वर ने बैतूल के सरले कॉम्प्लेक्स, आठनेर रोड एवं बडोरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर योग प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान लोगों को योगासन, प्राणायाम और नियमित योगाभ्यास के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।

महाविद्यालय की ओर से बताया गया कि यह 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान 21 जून तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों और गांवों में लगातार संचालित किया जाएगा।

आयुष मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कॉलेज की टीम लगातार शहर से लेकर गांवों तक पहुंचकर लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रही है।

संस्था के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान की रूपरेखा उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा तैयार की गई है। अभियान का उद्देश्य लोगों को योग से जोड़कर उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button