कर्मचारियों की फिटनेस बढ़ाने उद्योगों में चला योग और सूर्य नमस्कार अभियान।

तनाव मुक्त कार्यस्थल के लिए उद्योगों में पहुंचा योग एसेंशियल कार्यक्रम। 79 कर्मचारियों ने किया सूर्य नमस्कार।

बैतूल। संचालनालय आयुष भोपाल के निर्देश पर जिला आयुष कार्यालय बैतूल द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में योग एसेंशियल एवं सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना रहा।

कार्यक्रम के तहत एमपी विनर्स प्राइवेट लिमिटेड कोसमी में 40, टर्बो टायर इंडस्ट्री में 22 और ताप्ती मार्बल एंड फर्नीचर इंडस्ट्री में 17 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस तरह कुल 79 लाभार्थियों ने योग अभ्यास किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र शाक्य, डॉ. पुनीत डोंगरे और डॉ. ज्ञानेश्वर झरबड़े सहित आयुष विभाग के 9 कर्मचारी मौजूद रहे।

योग प्रशिक्षक सागर शिवनकर, सतीश कुमार शालू, पारुल पालीवाल, गीता पवार तथा योग सहायक दीनदयाल पवार और तुलसीराम पांडे ने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर तनाव मुक्त रहने के लिए योग एसेंशियल के सरल आसन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया।

डॉ. योगेश चौकीकर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए स्वास्थ्य बेहद महत्वपूर्ण है और नियमित योग से कार्यक्षमता व ऊर्जा बढ़ाई जा सकती है। कार्यक्रम के बाद उद्योग प्रबंधन और कर्मचारियों ने आयुष विभाग की पहल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button