योग जागरूकता के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची ओम आयुर्वेदिक कॉलेज की टीम ।

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।
उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। मंगलवार 26 मई को महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय तथा इंटरनी महेश बाग और चैतन्य ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को योगाभ्यास कराया और योग के महत्व की जानकारी दी।
महाविद्यालय की टीम लगातार जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को योग से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है। आयोजन का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना है। यह नि:शुल्क योग प्रशिक्षण अभियान 21 जून तक जिले के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा।




