खाद संकट से परेशान कोटवार 26 मई को करेंगे प्रदर्शन।

भूमिधारित कोटवारों की खाद समस्या को लेकर बैतूल में निकलेगी रैली।

बैतूल। जिले के भूमिधारित कोटवारों की फार्मर आईडी नहीं बनने से खाद मिलने में आ रही परेशानियों को लेकर मध्य प्रदेश ग्राम रक्षक कोटवार चौकीदार संघ जिला शाखा बैतूल ने आंदोलन की घोषणा की है। संघ के जिला अध्यक्ष रामदास गुजरे एवं सचिव लोकेश पाटिल ने जिले की समस्त तहसीलों के कोटवारों से 26 मई मंगलवार को बैतूल पहुंचने की अपील की है।

संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार भूमिधारित कोटवारों की फार्मर आईडी नहीं बनने के कारण किसानों की तरह उन्हें भी खाद प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कोटवारों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। इसी समस्या के निराकरण की मांग को लेकर कर्मचारी भवन बैतूल से सुबह 11 बजे रैली निकाली जाएगी, जो कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपेगी।

संघ पदाधिकारियों ने जिलेभर के कोटवार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button