बैतूल के विक्की सूर्यवंशी को मॉडर्न डेरीप्रेन्योर अवॉर्ड।
सोशल मीडिया के जरिए किसानों को दे रहे आधुनिक खेती की जानकारी इंदौर में आयोजित इन्फ्लुएंसर्स मीट में मिला सम्मान।

बैतूल। ग्राम जामुन बिछवा निवासी विक्की सूर्यवंशी को सोशल मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। इंदौर स्थित डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (डीसीबीएम) में आयोजित इन्फ्लुएंसर्स मीट एंड क्रिएटर अवॉर्ड कार्यक्रम में उन्हें उभरते हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में मॉडर्न डेरीप्रेन्योर श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया।

विक्की सूर्यवंशी, कृषक कैलाश सूर्यवंशी एवं श्रीमती आशा सूर्यवंशी के छोटे सुपुत्र हैं। वे डॉ. विकास सूर्यवंशी और वैष्णवी सूर्यवंशी के छोटे भाई हैं। विक्की अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एग्रोमैन डेरी फार्मर के माध्यम से कृषि एवं डेयरी क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर रहे हैं।
वे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, डेयरी प्रबंधन और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोग इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर एग्रोमैन डेरी फार्मर से जुड़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विक्की की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।




