ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने सदर में कराया योग अभ्यास।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर गांव-गांव पहुंच रही योग टीम।

बैतूल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भारत भारती जामठी द्वारा 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह आयोजन आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल, प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन एवं उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा की रूपरेखा के अनुसार किया जा रहा है। शनिवार 23 मई को महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय तथा इंटरनी नितेश ध्यानेश्वर, साक्षी रावत और नमन जैन ने सदर बैतूल में योग प्रशिक्षण दिया।
इसके साथ ही जिले के विभिन्न गांवों और स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नियमित योग अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि आमजन योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ ले सकें। महाविद्यालय द्वारा यह योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून तक जिलेभर में आयोजित किए जाएंगे।




