बैतूल में 23-24 मई को होगा राजेश्वरी मातंगी महाविद्या साधना शिविर।

साधना शिविर से पहले गुरु पूजन और गणेश पूजन सम्पन्न। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में यज्ञ के साथ हुआ शुभारंभ। देशभर से बैतूल पहुंचेंगे श्रद्धालु और साधक।

बैतूल। आगामी 23 और 24 मई को आयोजित होने वाले राजेश्वरी मातंगी महाविद्या साधना शिविर को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। निखिल मंत्र विज्ञान सिद्धाश्रम साधक परिवार बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर से पहले लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम परिसर में गुरु पूजन, गणेश पूजन एवं यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान साधकों ने समस्त देव शक्तियों का आव्हान कर शिविर की सफलता और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना की।

समिति के एस.एल. धुर्वे ने बताया कि शिविर का आयोजन दादा गुरुदेव डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली एवं परम हंस स्वामी निखिलेश्वरानंद की दिव्य छत्रछाया तथा सद्गुरु देव नंदकिशोर श्रीमाली के सानिध्य में किया जा रहा है। शिविर में देशभर से श्रद्धालु और साधकों के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य साधकों को आध्यात्मिक शक्ति और साधना शक्ति से जोड़ते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं देव शक्तियों के अध्ययन की ओर प्रेरित करना है। साधना और भक्ति के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से शिविर में शामिल होकर शक्ति साधना का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button