शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शुरू।

आयुष मंत्रालय के निर्देश पर बैतूल में योग प्रशिक्षण का व्यापक आयोजन।

बैतूल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 100 दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है।

यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। वहीं उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा इसकी रूपरेखा तैयार की गई है। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय, इंटरनी गायत्री, साक्षी कदम, वैभव एवं चैतन्य सहित महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का संचालन किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के तहत बैतूल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर गांव-गांव योग का अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून तक जिले के विभिन्न स्थानों पर निरंतर आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button