सदर बाजार में मोबाइल चोरी करते नाबालिग पकड़ा, लोगों ने रंगे हाथों दबोचकर पुलिस को सौंपा।

जागरूक नागरिक एवं राष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्यों की रही चोर को पकड़ने में अहम भूमिका ।

बैतूल। सदर बाजार में लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं के बीच रविवार को जागरूक नागरिकों की सतर्कता से एक नाबालिग युवक को मोबाइल चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। लोगों ने युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार सदर कॉफी हाउस के पास सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों की भीड़ के बीच कुछ नाबालिग लड़कों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। स्थानीय नागरिक राजेश प्रजापति ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ लड़के बिना सब्जी खरीदे बाजार में इधर-उधर घूमते दिखाई दिए, जिस पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान एक युवक को मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पूछताछ के दौरान युवक ने स्वयं को बाहरी क्षेत्र का निवासी बताया तथा अपने अन्य साथियों के भी बाजार में मौजूद होने की जानकारी दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर बाजार में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह लंबे समय से लोगों को निशाना बना रहा है। जागरूक नागरिकों की सक्रियता और समझदारी से एक आरोपी पकड़ में आया है। लोगों ने पुलिस से पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले रविवार भी भाजपा नेता मनीष सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार मयंक भार्गव, अनूप वर्मा और रिचर्ड गोम्स के मोबाइल सदर बाजार में सब्जी खरीदारी के दौरान चोरी हो गए थे। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था और पीड़ितों को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं से व्यापारियों और आम नागरिकों में नाराजगी है।

पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस गंभीरता से चोरी करते हुए पकड़ाए युवक से पूछताछ कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button