करुणा पथ फाउंडेशन ने शुरू किया प्याऊ।

भीषण गर्मी में राहगीरों और मजदूरों को मिलेगा शीतल पेयजल।

बैतूल। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से करुणा पथ फाउंडेशन ने मुख्य पोस्ट ऑफिस के पास प्याऊ का शुभारंभ किया। प्याऊ का शुभारंभ पोस्ट ऑफिस के हेमराज धोटे, स्टाफ सदस्यों तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महिला समन्वय नर्मदापुरम विभाग संयोजिका श्रीमती वंदना कुंभारे द्वारा विधिवत पूजन-अर्चना और आरती के साथ किया गया।

इस अवसर पर करुणा पथ फाउंडेशन की सभी बहनों ने संस्था की टोपी पहनकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और सेवा भावना का परिचय दिया। फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए इस प्याऊ का उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाना है।

शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्याऊ का जल ग्रहण कर संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि संस्था आगे भी समाज सेवा और मानव कल्याण से जुड़े कार्य निरंतर करती रहेगी। यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का सकारात्मक संदेश देने के साथ लोगों को सामाजिक कार्यों के प्रति प्रेरित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button