कलयुग में मंत्र जाप सफलता का मार्ग: नित्या किशोरी शर्मा।

देवी महापुराण में महाकाल शिव और माता पार्वती विवाह प्रसंग का किया सुंदर वर्णन।

बैतूल। जिले के आठनेर स्थित विकास नगर में आयोजित देवी महापुराण कथा के छठवें दिवस पर वृंदावन से पधारी सुश्री नित्या किशोरी शर्मा ने श्रद्धालुओं को मां अंबे की भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कलयुग में जीवन को सफल बनाना है तो मां अंबे की पूजा-अर्चना और उनके मंत्रों का जाप करना आवश्यक है।

कथा के दौरान उन्होंने महाकाल शिवजी और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करने के लिए मन की आंखों को खुला रखना जरूरी है, तभी सच्ची भक्ति का अनुभव होता है।

सुश्री नित्या किशोरी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति हमारी बुराई या चुगली करता है तो दुखी होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह हमारी बुराई कर हमारे पाप अपने सिर पर ले रहा होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि चिंता नहीं करना चाहिए, केवल भगवान का चिंतन और नाम स्मरण करना चाहिए।

कथा आयोजन में महिला मंडल ग्रुप कान्हा की मुरली की सदस्य दीपा साहू, कविता पांडे, लक्ष्मी पट्टैया, मनीषा सोनी, कंचन मालवी, गीता कदम, रिंकी पानकर, रिंकी सूर्यवंशी, मोहिनी मालवी, सुशीला गलफट, मंदा खाड़े, सुनीता डोंगरे और रीना आजाद ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button