मदर्स डे पर किया यशोदाओं का सम्मान ।

मां के आंचल से बढ़कर कोई छांव नहीं, मां के आशीर्वाद से बढ़कर कोई दौलत नहीं।

बैतूल। प्रत्याशा आनंद क्लब द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष में सेवा भारती द्वारा संचालित मात्रछाया संस्था में 6 यशोदाओं का सम्मान किया गया। तूलिका पचौरी ने बताया कि यशोदाओं द्वारा बच्चों का पालन पोषण बहुत ही समर्पित भाव से किया जाता है। श्रीमती निमिषा शुक्ला ने बताया कि यशोदाओं द्वारा प्रेम भाव से एवं अपने परिवार के सदस्य के रूप में बच्चों को समझा जाता है एवं उनकी देखरेख की जाती है।श्रीमती प्रमिला धोत्रे ने कहा कि सेवा भारती द्वारा संचालित मात्रछाया बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। छोटे बच्चों को सुरक्षा और सम्मान प्रदान कर रही है। श्रीमती नीलू भार्गव एवं श्रीमती वर्षा उमप द्वारा यशोदाओं को तिलक लगाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। मातृ दिवस पर सभी माताओं को नमन, जिन्होंने हमें बनाया, संभाला और हमारी दुनिया को रोशन किया। मां हमारे जीवन की पहली गुरु, परिवार की नींव और हर कठिन राह में सबसे बड़ा संबल होती है। मां के आंचल में सुकून, दुआओं में ताकत और स्नेह में पूरा संसार बसता है। ममता, संवेदना, त्याग और अनंत स्नेह का सबसे पवित्र रूप मां ही होती है। मात्रछाया की सदस्य श्रीमती पूनम खंडेलवाल ने कहा कि प्रत्याशा आनंद क्लब द्वारा मदर्स डे पर यशोदाओं का सम्मान किया गया जो कि बहुत ही प्रेरणादाई है। श्रीमती लता पाटिल, श्रीमती शकुन धुर्वे, श्रीमती अनीता बोरवन, श्रीमती रमा गावंडे, श्रीमती रोशनी परते, श्रीमती पिंकी गुजरे यशोदाओ का सम्मान किया गया। सभी यशोदाऐ सम्मानित हो कर भावुक हो गई और कहा कि हमें भी बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button