भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया सीए जपजोत सिंह साहनी के नए ब्रांच ऑफिस का शुभारंभ।
कहा- युवाओं का पेशेवर क्षेत्र में आना ही असली विकास।

बैतूल। व्यापारी संगठन कैट के संभागीय अध्यक्ष, प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी एवं समाजसेवी मंजीत सिंह साहनी के सुपुत्र सीए जपजोत सिंह साहनी के नए सीए ब्रांच ऑफिस का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम मंजीत सिंह साहनी एवं सीए जपजोत सिंह साहनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पुष्प गुच्छ एवं शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। साथ ही अन्य अतिथियों का तिलक एवं पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में श्री खंडेलवाल ने साहनी परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बैतूल के युवा हर क्षेत्र में उन्नति कर रहे हैं। युवाओं को अपने परंपरागत व्यवसाय से अलग पेशेवर क्षेत्र में कार्य करना भी सही मायने में देश का विकास है। सीए जपजोत सिंह साहनी जैसे युवा प्रोफेशनल्स जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
– नई सीए फर्म में ये सेवाएं मिलेंगी
सीए जपजोत सिंह साहनी ने बताया कि नए ब्रांच ऑफिस में व्यक्तियों, फर्मों एवं कॉर्पोरेट्स को एक ही छत के नीचे सभी प्रोफेशनल सेवाएं उपलब्ध होंगी।
प्रमुख सेवाओ में इनकम टैक्स रिटर्न एवं प्लानिंग, जीएसटी रजिस्ट्रेशन व रिटर्न फाइलिंग, कंपनी- एलएलपी रजिस्ट्रेशन, ऑडिट एवं एश्योरेंस, बुक-कीपिंग व अकाउंटिंग, टीडीएस, प्रोजेक्ट फाइनेंस व बैंक लोन, एमएसएमई व स्टार्टअप एडवाइजरी, डिजिटल सिग्नेचर व ट्रेडमार्क सेवाएं भी मिलेगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, सीए सहयोगी फर्म सारडा सोनी एसोसिएट एवं टीम सदस्य मंजीत सिंह साहनी, श्रीमती मनप्रीत कौर साहनी, श्रीमती कमलजीत साहनी, श्रीमती अमृता साहनी, दिलखुश साहनी, पवन साहनी, सनी साहनी, रमेश मिश्रा, प्रेमशंकर मालवीय, सीए प्रदीप खंडेलवाल, नवीन तातेड, राजेश मेहता, आनंद प्रजापति, पिंटू राजसिंह परिहार, विकास मिश्रा, सीए सुनील हिरानी, अनिल बांगड़, अरुण किलेदार, मनोज भार्गव, राम भार्गव, मयूर भार्गव, बंटी मोटवानी, योगेश मदान, अतीत पवार, डॉ. मनीष लश्करे, नमिता लश्करे, बलवंत मदान, प्रकाश मदान, समाजसेवी राजेश मदान, इंटीरियर डिजाइनर तान्या मदान, मनोज मेहता, धीरज हिरानी, विवेक मालवीय, आलोक मालवीय, संदीप माहेश्वरी, संजय मीरानी, अम्बेश बलवापुरी, मोहन अग्रवाल, राजू अग्रवाल, राकेश आहूजा, कमलेश मेहता, हेमंत पगारिया, बलराम जसूजा, कुशकुंज अरोरा, मोहन मदान सहित शहर के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति, सी ए, व्यवसायी, डॉक्टर, पत्रकार, एवं समाजसेवी मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में साहनी परिवार ने सभी अतिथियों का स्वल्पाहार के साथ आभार व्यक्त किया।




