विकास नगर आठनेर में 11 से 18 मई तक होगी देवी भागवत कथा।

विशाल शोभायात्रा के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ । सुश्री नित्या किशोरी शर्मा करेंगी 9 दिवसीय कथा वाचन।

आठनेर। विकास नगर आठनेर में 11 मई से 18 मई तक देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन कान्हा की मुरली ग्रुप द्वारा शिव मंदिर के सामने विकास नगर में किया जा रहा है। कथा से पूर्व रविवार 10 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा शिव मंदिर विकास नगर से प्रारंभ होकर अंबा मंदिर, बजरंग बली मंदिर एवं भैंसदेही रोड होते हुए पुनः विकास नगर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कलश यात्रा के पश्चात हमारे विधायक महोदय श्री हेमंत खंडेलवाल जी भी सुश्री नित्या किशोरी शर्मा जी से मुलाकात के लिए आए थे।

आयोजन समिति के अनुसार 9 दिवसीय देवी भागवत कथा का वाचन कथा वाचक सुश्री नित्या किशोरी शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कान्हा की मुरली ग्रुप के सदस्य दीपा साहू, कविता पांडे, लक्ष्मी पट्टैया, मनीषा सोनी, कंचन मालवीय, गीता कदम, रिंकी पानकर, रिंकी सूर्यवंशी, मोहिनी मालवीय, सुशीला गलफट, मंदा खाड़े, सुनीता डोंगरे एवं रीना आजाद सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

आयोजन में नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा जगताप एवं विकास नगर पार्षद अजय पोठफोड़े का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। कथा आयोजन शिव मंदिर के सामने विकास नगर, आठनेर जिला बैतूल में संपन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button