अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत गांव-गांव पहुंच रहा योग प्रशिक्षण।
21 जून तक जिलेभर में चलेंगे योग प्रशिक्षण शिविर।

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान की रूपरेखा उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा ने तैयार की है।
महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. धर्मेंद्र घिड़ोड़े, डॉ. अजय तथा इंटरनी प्राची, मयूरी, मिर्जा और वैभव सहित विद्यार्थियों द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय सदर बैतूल में योग प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक करना है। यह प्रशिक्षण शिविर 21 जून 2026 तक जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।




