विश्व थैलेसीमिया दिवस 8 मई को एक कदम मासूमों के लिए चलेगा बैतूल।

बैतूल। मां शारदा सहायता समिति और थैलेसीमिया जनजागरण समिति मध्यप्रदेश द्वारा थैलेसीमिया दिवस पर थैलेसीमिया जागरूकता हेतु पैदल मार्च निकाला जा रहा है। समिति के अनुसार यह बेहद संवेदनशील विषय है आपकी संवेदनशीलता इन मासूमों का जीवन बन सकती है। थैलेसीमिया एक सामाजिक अभिशाप है इससे बचाव केवल जागरूकता है। हम इन मासूमों के आंसू पोंछ सकते है। इन्होंने सैकड़ों मोटी मोटी सुइयों का दर्द सहा है। समिति ने जिले वासियों से अपील की है कि इन मासूमों के लिए 8 मई सुबह 7 बजे कारगिल चौक पहुंचकर थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों के लिए एक कदम अवश्य चलिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button