गरीबों के नाम पर दिखावा, जमीन पर बैठाकर कराए जा रहे विवाह: गोलू सोनी ।

बैतूल। सामूहिक विवाह आयोजनों में सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर सेवादल के बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों के नाम पर योजनाओं का दिखावा किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं।

भीषण गर्मी में दूल्हा-दुल्हन को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी गरिमा प्रभावित हो रही है। सोनी ने इसे सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन गरीब परिवारों के लिए यह योजना बनाई गई है, उन्हीं को सबसे ज्यादा असुविधा झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि मंच पर जनप्रतिनिधियों के लिए अलग से बेहतर व्यवस्था रही, जबकि आम जोड़े गर्मी में परेशान होते रहे।

पुलिस ग्राउंड सहित अन्य आयोजनों में भी इसी तरह की व्यवस्थाएं देखने को मिलीं, जिससे यह मामला एक स्थान तक सीमित न रहकर पूरे जिले का मुद्दा बन गया है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक सुविधा देना है, लेकिन मौजूदा हालात ने व्यवस्थाओं और क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 गोलू सोनी ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि योजनाओं के नाम पर गरीब परिवारों, खासकर बहनों को 1500–2000 रुपये का लालच दिया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर उनकी गरिमा और सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों में दूल्हा-दुल्हन को जमीन पर बैठाकर रस्में कराई जा रही हैं, जबकि मंच पर जनप्रतिनिधियों के लिए अलग से सुविधाएं रहती हैं। सोनी के मुताबिक यह दोहरा रवैया दर्शाता है कि सरकार दिखावे पर ज्यादा और व्यवस्थाओं पर कम ध्यान दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button