Betul Weather News : बैतूल जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि से बड़ी तबाही

Betul Weather News: Heavy devastation due to storm and hailstorm in Betul district

भैंसदेही और आठनेर क्षेत्र के गांवों में कई घरों की छतें हुईं क्षतिग्रस्त

बैतूल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बैतूल जिले में तेज हवा के साथ वर्षा और ओले बरसे। इससे कई गांवों में लोगों के घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं वहीं घरों में रखा अनाज भीग गया। बैतूल के साथ बैतूलबाजार, आठनेर, सातनेर,भैंसदेही और मुलताई क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाद तेज वर्षा हुई आैर ओले भी बरसे।

भैंसदेही तहसील के अलावा आसपास के गांवों में तेज हवा के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हुई है। ग्राम बासनेर में रामशंकर धाड़से , संतु चढोकार, धर्मराज उमरे, दिवाकर घोरे के मकान की छत के टीन उड़ गए।

घर के भीतर ओले और वर्षा का पानी गिरने से सारा सामान भीग गया। अनाज भी भीगकर खराब हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में बेरसे बड़े आकार के ओले गिरे हैं। तेज हवा के कारण टीन, खपरैल उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button