आगजनी पीड़ितों के बीच पहुंचा लायंस क्लब।

रविवार शाम पीड़ित परिवारों से मिलकर बांटी राहत सामग्री। कपड़े, बर्तन और राशन वितरण देर शाम तक जारी । ग्रामीणों को दिया भरोसा, हर संभव मदद के लिए साथ रहेगा क्लब।

बैतूल। भीमपुर तहसील अंतर्गत बर्राढाना गांव में हुई आगजनी के बाद राहत कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार शाम लायंस क्लब बैतूल सिटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की। क्लब द्वारा करीब 1 लाख रुपए की सामग्री जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।

क्लब के सदस्यों ने पीड़ितों को पहनने के कपड़े, खाना बनाने के लिए बर्तन, भोजन करने के बर्तन, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग कपड़े तथा पुरुषों के कपड़े वितरित किए। इसके साथ ही राशन सामग्री में आटा, दाल, चावल और तेल सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री भी शामिल रही। समाचार लिखे जाने तक राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी था और बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों को इसका लाभ मिल रहा था।

इस दौरान लायंस क्लब बैतूल सिटी से परमजीत सिंह बग्गा, रविंदर कौर बग्गा, जितेंद्र कपूर, मोहन अग्रवाल, शिरीष चौधरी, अनिल दुबे, संगीता गुप्ता और संदीप गुप्ता मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने पीड़ित परिवारों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button