श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया सुधांशु महाराज का जन्मोत्सव।
गुरुभक्तों ने सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प। अस्पताल में मरीजों को आहार व परिजनों को भोजन कराया।

बैतूल। 2 मई को सुधांशु जी महाराज का जन्म दिवस श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया। विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सुबह हवन-पूजन किया गया, जिसमें उपस्थित शिष्यों ने गुरुजी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इसके बाद भजन गायकों ने गुरुभक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के अंत में गुरु आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन से जुड़े सेवा कार्यों की शुरुआत सुबह जिला चिकित्सालय से हुई, जहां मरीजों को अंकुरित आहार वितरित किया गया। वहीं भोजनशाला में मरीजों के परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। दोपहर के समय टांगा स्टैंड गंज क्षेत्र में राहगीरों को शरबत वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. विनय सिंह चौहान, रमेश बारसकर, अशोक हिरानी, रमेश जगदेव, विजय बागरी, श्यामराव बारसकर, कविता धोटे, रुपेश पोहेकर, दीपक मालवीय, एल.एन. राठौर और शैलेन्द्र राठौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।




