विशेष समाचार रिपोर्ट..

देश में डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में एक नया और महत्वपूर्ण कदम सामने आया है। Trii Play OTT एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बनकर उभरा है, जिसे देश का पहला OTT प्लेटफ़ॉर्म कहा जा सकता है जहाँ गोंडी भाषा सहित अन्य आदिवासी भाषाओं के साथ-साथ हिंदी में भी आदिवासी फिल्में और टीवी शोज़ देखने को मिलेंगे।

इस प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक Karan Kashyap हैं, जो लगातार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आदिवासी कहानियों को फिल्म और OTT के माध्यम से सामने ला रहे हैं। उनका उद्देश्य उन कहानियों को मुख्यधारा तक पहुँचाना है, जो अब तक हाशिए पर थीं।

Trii Play OTT को बड़े प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे Netflix, Amazon Prime Video और ZEE5 की तर्ज़ पर विकसित किया जा रहा है। यह ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है और खास तौर पर मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के कलाकारों को एक मजबूत मंच प्रदान कर रहा है।

इस प्लेटफ़ॉर्म पर 29 तारीख को भारत की पहली गोंडी फिल्म Niva Ennal रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में Karan Salame, Bhawna Ahake, Amarjeet Pradhan Uikey, Prafful Irpache, Rajesh Uikey नजर आएंगे, जबकि मुख्य खलनायक के रूप में Shirish Soni ने अभिनय किया है। फिल्म की कहानी जल, जंगल और ज़मीन की लड़ाई जैसे गंभीर और ज़मीनी मुद्दे पर आधारित है।

इसके साथ ही, Karan Kashyap भविष्य में मुंबई की प्रोडक्शन कंपनियों को बैतूल में शूटिंग के लिए लाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे स्थानीय कलाकारों को काम मिल सके और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हों। खास बात यह है कि Karan Kashyap स्वयं बैतूल से हैं, और उन्हें वहाँ के लोगों का पूरा सहयोग भी मिल रहा है।

अंत में, इस पहल को आगे बढ़ाने में अमित कसेरा मध्यप्रदेश का कार्यभार संभाल रहे हैं, वहीं अमरजीत प्रधान उइके भी लगातार Trii Play OTT के लिए नए कलाकारों और नई कहानियों की तलाश में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

Karan Kashyap Films

+91-9819324234

Karan Kashyap Films

Trii Play Entertainment

254/ Orchard Mall, Royal Plams

Goregaon east Mumbai 400065

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button