एआईसीसी सचिव, प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष का तीन दिवसीय संयुक्त दौरा 30 से।
भैंसदेही से घोड़ाडोंगरी तक चलेगा बैठकों का सिलसिला।

बैतूल। कांग्रेस ने जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए तीन दिवसीय व्यापक अभियान की रूपरेखा तैयार की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती उषा नायडू और मध्यप्रदेश के सहप्रभारी, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके, प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा 30 अप्रैल से 2 मई तक जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भैंसदेही, बैतूल, आमला, मुलताई और घोड़ाडोंगरी विधानसभाओं में लगातार बैठकें और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री बृजभूषण पांडे ने बताया कि यह दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव लिए जाएंगे, जिससे संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
भैंसदेही और बैतूल में पहले दिन बैठकों का दौर
30 अप्रैल गुरुवार को सुबह 11 बजे गजानंद लॉन गुदगांव में भैंसदेही विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, निर्वाचित पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस व समस्त प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी एवं भैसदेही विधानसभा के वरिष्ठ नेतागणों के साथ बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे बैतूल विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, निर्वाचित पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस व समस्त प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी एवं बैतूल विधानसभा के वरिष्ठ नेतागणों के साथ बैठक।
शाम 4:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय बैतूल गंज में जिला समन्वय समिति की बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
– आमला और मुलताई में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद
1 मई शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे मिशन स्कूल प्रांगण बोरदेही में आमला विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, निर्वाचित पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस व समस्त प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी एवं आमला विधानसभा के वरिष्ठ नेतागणों के साथ बैठक में स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा होगी। दोपहर 3 बजे पोद्दार स्कूल मुलताई में विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, निर्वाचित पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस व समस्त प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी एवं मुलताई विधानसभा के वरिष्ठ नेतागणों के साथ बैठक में बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर रहेगा।
– जिला कार्यकारिणी और घोड़ाडोंगरी पर अंतिम दिन फोकस
2 मई शनिवार को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय बैतूल गंज में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी। इसमें जिले की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा और आगे की रणनीति तय की जाएगी। दोपहर 2 बजे सामुदायिक पंचायत भवन पाढर में घोड़ाडोंगरी विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, निर्वाचित पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस व समस्त प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी एवं घोडाडोंगरी विधानसभा के वरिष्ठ नेतागणों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने की दिशा तय की जाएगी।
– कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत: निलय डागा
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि कांग्रेस की ताकत गांव-गांव और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं में बसती है। उन्होंने कहा कि यह तीन दिवसीय अभियान औपचारिक बैठक नहीं, संगठन को जमीनी हकीकत से जोड़ने का प्रयास है, जिसमें हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। निलय डागा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर मजबूत संरचना खड़ी करना, युवाओं और महिलाओं को अधिक जिम्मेदारी देना और जनता के मुद्दों को सीधे संगठन के माध्यम से उठाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस व्यापक संवाद से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी और कांग्रेस आने वाले समय में जिले में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।



