27 अप्रैल को बैतूल में निकलेगी विराट पदयात्रा।

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग। राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन। वाहन रैली और हस्ताक्षर अभियान से जुट रहे समर्थक।

बैतूल। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार 27 अप्रैल को बैतूल में विराट पदयात्रा निकाली जाएगी। शिवाजी ऑडिटोरियम से सुबह 11 बजे शुरू होकर यह रैली तहसील कार्यालय पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अभियान के तहत गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जा रही है।

अभियान से जुड़े गिरीश खंडेलवाल ने बताया कि यह पहल किसी राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, गौ माता के सम्मान और संरक्षण के उद्देश्य से चल रही है। 27 अप्रैल को देशभर में लोग अपने-अपने क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से शीर्ष नेतृत्व को प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।

– गंज से निकाली वाहन रैली

शनिवार को गंज स्थित योग केंद्र से वाहन रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कारगिल चौक पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में गौ भक्त शामिल हुए। समाजसेवी राजेश मदान ने बताया कि शहर के मंदिरों और सार्वजनिक आयोजनों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जा रहा है। सदर बाजार और कोठीबाजार में पत्रक वितरण के साथ पहले चरण का समापन थाना रोड स्थित शिव मंदिर में सामूहिक अग्निहोत्र यज्ञ के साथ होगा।

ज्ञापन में केंद्र और राज्य सरकारों से गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ने, बिजली बिल में छूट देने, प्रत्येक प्रांत में गौ अभ्यारण बनाने और जिला स्तर पर गौ चिकित्सालय खोलने जैसी मांगें शामिल हैं। साथ ही गो तस्करी और गो हत्या में शामिल लोगों के लिए कठोर दंड और उपयोग में लाए गए वाहनों की जब्ती की भी मांग की जाएगी।

अभियान में जिले के सामाजिक संगठनों, गौ सेवकों, व्यापारियों और आम नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने लोगों से अभियान से जुड़ने के लिए 9067777323 पर मिस कॉल के माध्यम से संपर्क करने का भी आग्रह किया है।

शनिवार को आयोजित वाहन रैली में गिरीश खंडेलवाल, बलराम जसूजा, बलवंत मदान, श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक राजेश मदान, गायत्री परिवार के रविशंकर पारखे, उत्तम गायकवाड, नारायण जसूजा, महेश हिरानी, प्रदीप आर्य, हरीश गड़ेकर, राजू सैनानी, गोरेलाल मालवीय, संजय पाल, दीपक पाल, सतीश पाल, राजकुमार लोखंडे, इंदल यादव, राजेश साहू, सहित बड़ी संख्या में गो भक्त शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button