आंगनवाड़ी केन्द्र विनोबा वार्ड भाग-2 में पोषण पखवाड़ा मनाया।

बैतूल। आंगनवाड़ी केन्द्र विनोबा वार्ड भाग-2 में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण बैस और सहायिका बबीता साहू सहित वार्ड की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण बैस ने पोषण पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार, स्वच्छता और बच्चों के समुचित विकास के लिए पोषण की आवश्यकता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए उचित पोषण अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button