भारत बंद के समर्थन में आयोजित रैली में विभिन्न वर्गों की रही भागीदारी।

बैतूल। यूजीसी कानून, ईवीएम और ओबीसी जनगणना सहित विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित भारत बंद के दौरान गुरुवार को बैतूल में डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक, सदर बाजार क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। आयोजन को सफल बताते हुए आयोजकों ने दावा किया कि सैकड़ों की संख्या में एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

सुबह निर्धारित समय पर अंबेडकर चौक से शुरू हुई रैली में शामिल लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक न्याय और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव स्तर पर जनजागरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा और चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन, धरना और रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button