बंजारी माता मंदिर में शुद्ध जल प्याऊ का शुभारंभ।

गर्मी में यात्रियों को मिलेगी राहत। पदाधिकारियों ने किया जल वितरण।

बैतूल। भगवा पार्टी द्वारा इटासी रोड स्थित बंजारी माता मंदिर परिसर में शुद्ध जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश राऊत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिन्होंने फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया। इस दौरान यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पहल को सामाजिक सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राकेश मालवीय ने की, जबकि उपाध्यक्ष मीरा पिंजारे और राजेंद्र तिवारी ने उपस्थित यात्रियों को स्वयं जल पिलाकर सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।

भगवा पार्टी के संगठन मंत्री विजय नागले, प्रसार मंत्री सुनील तावरे सहित शीला मालवी, दीपक वर्मा, प्रकाश अतुलकर और राहुल सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button