डॉ. कृष्णकांत मालवी को मिली पीएचडी की उपाधि।
साबरमती यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की डिग्री।

बैतूल। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी अस्पताल की वित्तीय स्थिरता का प्रबंधन डॉ. कृष्णकांत मालवी को साबरमती यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। जिसमें उन्होंने योजना के क्रियान्वयन और अस्पतालों की आर्थिक स्थिति पर गहन अध्ययन किया। उनके शोध में यह बताया गया कि किस प्रकार बेहतर प्रबंधन और संसाधनों के समुचित उपयोग से सरकारी अस्पतालों की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकता है।
उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा और स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डॉ. मालवी के अध्ययन से नीति निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में भी सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी इस सफलता पर उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे उनके परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया। डॉ. मालवी की यह उपलब्धि बैतूल के लिए गौरव का विषय बन गई है।




