कोसमी आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा का आयोजन।

व्यंजन प्रदर्शनी लगाकर पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक।

बैतूल। एकीकृत बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण अंतर्गत सेक्टर-2 के आंगनबाड़ी केंद्र कोसमी में पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “जीवन के पहले 6 वर्ष में मस्तिष्क का अधिकतम विकास” निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत बच्चों के समग्र विकास और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में व्यंजन प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें मोटे अनाज से बने मक्का पोहा, टीएचआर की बर्फी एवं ढोकले जैसे पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए गए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कविता खातरकर ने उपस्थित महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बच्चों के स्वास्थ्य व विकास में पोषण की भूमिका समझाई। कार्यक्रम में लता काकोड़िया, माला काकोड़िया, फुलवंती, पुष्पा भलावी, किशोरी बालिका यशिका इवने, सलोनी उईके, प्रिया उईके, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शकुन बारस्कर, लता कामतकर, गीता बारस्कर, रिंकू पंडोल तथा सहायिका सरिता सरियाम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button