भोपाल से नांदेड़ तक तख्त श्री हुजूर साहिब के लिए निकलेगी पदयात्रा।
मुलताई में भगवा पार्टी ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, धार्मिक पदयात्रा को लेकर दी सूचना।

बैतूल। भगवा पार्टी मुलताई ने थाना प्रभारी मुलताई, को ज्ञापन सौंपकर भोपाल से तख्त श्री हुजूर साहिब अबचल नगर नांदेड़, महाराष्ट्र तक होने वाली धार्मिक पदयात्रा की जानकारी दी। ज्ञापन में यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया।
इस पदयात्रा में भगवा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, दैनिक विश्वसता के क्षेत्रीय संपादक और खबर खालसा के प्रधान संपादक सरदार रामस्वरूप सिंह खालसा शामिल रहेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भगवा पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें विजय नागले जिला संगठन मंत्री, सुरेंद्र बनखेडे महामंत्री, तरुण पोटफोडे युवा मोर्चा संगठन मंत्री, मंचित राव हुरमाडे ब्लॉक अध्यक्ष, सुनिल पान्से ब्लॉक उपाध्यक्ष, रामप्रकाश पीपरदे ब्लॉक उपाध्यक्ष और संतोष राव बारामासे ब्लॉक संगठन मंत्री शामिल रहे।
पार्टी ने बताया कि पदयात्रा धार्मिक आस्था के साथ शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी और प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की गई है।




