रविदास समाज समिति का 12 अप्रैल को होगा निर्वाचन।

बैतूल। मुलताई में रविवार 5 अप्रैल को संत रविदास मंगल भवन में श्री संत रविदास समाज विकास समिति जिला बैतूल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष मुकेश झारे द्वारा कार्यकाल पूर्ण होने पर दिया गया त्यागपत्र सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
बैठक में नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी चुनाव में जिले के वे सभी समाजजन भाग ले सकेंगे जिन्होंने किसी भी समय समिति को आर्थिक सहयोग दिया है। वहीं पदाधिकारी बनने के लिए समिति का स्थाई सदस्य होना अनिवार्य रखा गया है।
जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 अप्रैल रविवार को सुबह 11 बजे संत रविदास मंगल भवन, मुलताई में आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए शासकीय प्रतिनिधि के रूप में शिव प्रसाद महोबे, गजेश महोबे और नारायण पहाड़े को नियुक्त किया गया है।
समिति ने जिले के सभी समाजजनों से निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में रविदास भवन, ताप्ती तट मुलताई पहुंचकर चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।




