सीएमओ ने अर्जुन और गांधी वार्ड का किया औचक निरीक्षण।
निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, पार्षदों ने उठाए थे स्थानीय मुद्दे। नवागत सीएमओ नवनीत पांडेय ने अवकाश के दिन निरीक्षण से बढ़ाई सक्रियता।

बैतूल। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने 5 अप्रैल को शहर के अर्जुन वार्ड और गांधी वार्ड का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह 10 बजे अर्जुन वार्ड और दोपहर 1:30 बजे गांधी वार्ड पहुंचकर उन्होंने मौके पर ही जनसमस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अर्जुन वार्ड पार्षद नरेन्द्र हरसूले और गांधी वार्ड पार्षद वरुण धोटे उपस्थित रहे।
अर्जुन वार्ड में पार्षद नरेन्द्र हरसूले ने जय सोनी के घर से गोलू प्रजापति के घर तक रिटर्निंग वाल निर्माण तथा हनुमान मंदिर से अरुण अड़लक के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग रखी। वहीं गांधी वार्ड में पार्षद वरुण धोटे ने गोलू भट्ट के मकान से दुर्गा मंदिर होते हुए चौरसिया जी से धनराज पाल के घर तक सीसी रोड, कांतिलाल मेडिकल से संदीप रागड़े के घर तक सीसी रोड और दादाजी धुनी वाले कुटी से मरकाम के घर तक आर सीसी रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य शीघ्र कराने की आवश्यकता बताई। सीएमओ ने सभी प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।







