नन्ही एरियाना ने केजी-2 में 97.5% अंक लाकर सभी विषयों में ए ग्रेड हासिल किया।

बैतूल। एंजल इंग्लिश स्कूल की केजी-2 की छात्रा नन्ही एरियाना ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.5 प्रतिशत अंक अर्जित किए और सभी विषयों में ए ग्रेड प्राप्त किया। इतनी कम उम्र में इस उपलब्धि ने स्कूल और परिवार दोनों का नाम रोशन किया है।
एरियाना शिवाजी वार्ड निवासी संदीप मनीगिर की सुपुत्री है। उसकी इस सफलता पर स्कूल के शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उसे आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी। परिजनों ने भी एरियाना की लगन और परिश्रम की सराहना करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।
स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि एरियाना ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।




