युवा मोर्चा मध्यप्रदेश में नई टीम की घोषणा, जनजाति नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी।

रेवसिंग भाभर बने प्रदेश जनजाति प्रमुख, बैतूल से मिला नेतृत्व। भीमपुर के अंकित आर्य को प्रदेश मंत्री का दायित्व।

-अंकित आर्य (प्रदेश अध्यक्ष)

बैतूल। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की नई टीम की घोषणा में युवा नेतृत्व को प्रमुखता दी गई है। विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री निलेश गिरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवसिंग भाभर, जो पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नर्मदापुरम संभाग में 7 वर्षों तक संगठन मंत्री रहे हैं, उन्होंने बैतूल में लंबे समय तक कई युवा नेताओं को मार्गदर्शन दिया है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें प्रदेश में जनजाति युवाओं का नेतृत्व सौंपते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश जनजाति प्रमुख बनाया गया है।

 

-रेवसिंह भाभर (प्रदेश जनजाति प्रमुख)

वहीं बैतूल जिले के भीमपुर क्षेत्र से आने वाले युवा अंकित आर्य को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशभर के युवाओं को मार्गदर्शन देने वाले अंकित आर्य को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा युवा चेहरों को आगे बढ़ाने के इस निर्णय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। घोषणा के बाद सभी इष्ट मित्रों और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button