बिजली कर्मचारियों का ऐलान: मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल।

संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर तीसरे चरण में दिया धरना ।

बैतूल। भारतीय मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ से संबद्ध मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तीसरे चरण में 2 अप्रैल को वृत्त कार्यालय के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। बैतूल वृत्त अध्यक्ष चंद्रभान पंडाग्रे और सचिव विजय यादव ने बताया कि संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी है।

धरना को भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले, जिला मंत्री पंजाबराव गायकवाड, पर्वत राव ठाकरे, संतोष गुप्ता, संतोष शिंदे, कुलदीप ठाकरे, निशांत मेश्राम और अंकित सक्सेना ने संबोधित किया। मधुकर साबले ने कहा कि संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए शासन-प्रशासन को उनकी मांगें पूरी कर उनका भविष्य सुरक्षित करना चाहिए।

महासंघ ने 11 प्रमुख मांगों में विद्युत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, नियमित कर्मचारियों के वेतन विसंगति का निराकरण, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा के तर्ज पर कंपनी गठन, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए गृह जिला स्थानांतरण नीति लागू कर पदस्थापना, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन जिला कोषालय से सुचारू भुगतान, ग्रामीण सोसाइटी के शेष कर्मचारियों का विद्युत कंपनी में संबिलियन और समान सुविधाएं, ग्रेच्युटी 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख, 2000 से 2012 के बीच सामान्य मृत्यु प्रकरणों में अनुकंपा नियुक्ति, अप्रैल 1989 वेज बोर्ड से जुड़ी वेतन विसंगति पर उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ की डबल बेंच (याचिका क्रमांक WA1714/2019) के आदेश का पालन, उच्च शिक्षा डिप्लोमा धारकों को कनिष्ठ अभियंता पद पर नियुक्ति और 6 मार्च 2026 के ज्ञापन व 16 मार्च 2026 के बिंदु 1 से 13 तक की लंबित समस्याओं का समाधान शामिल किया है।

धरने में संपत राव दरवाई, वरुण भोयर, बाबूलाल पवार, जावेद खान, आशीष पाटणकर, श्याम किशोर सोनी, राजेश विनायक, उमेश त्रिपाठी, संतोष वरदे, राकेश बैसवार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, संचालन निशांत मेश्राम ने किया।

वीडियो=

https://youtu.be/SLzQ5NdCRlg?si=Cz2uI0-s-T6TBdrC

 

महासंघ के अनुसार आंदोलन का प्रथम चरण 6 मार्च को ज्ञापन, द्वितीय चरण 16 मार्च को जिला स्तर पर सूचना, तृतीय चरण 2 अप्रैल l को धरना, चतुर्थ चरण 16 अप्रैल को भोपाल में प्रदर्शन और इसके बाद मांगें नहीं मानी गईं तो पंचम चरण में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button