फिल्म लमझना का मुहूर्त सम्पन्न ।

सीमित संसाधनों में जिले का नाम रोशन कर रहे स्थानीय कलाकार।

बैतूल। अवीरा फिल्म्स के बैनर तले बन रही नई फिल्म लमझना का विधिवत शुभारंभ बुधवार को सदर स्थित वीवीएम कॉलेज में शानदार मुहूर्त शॉट के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर फिल्म यूनिट का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि बैतूल की प्रतिभा कला के क्षेत्र में हमेशा से जिले का नाम रोशन करती रही है। फिल्म के रूप में यह प्रयास निश्चित ही एक नया आयाम स्थापित करेगा। विधायक योगेश पंडाग्रे ने कलाकारों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि हमें कलाकारों का मनोबल बढ़ाते रहना चाहिए ताकि वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें। भाजपा नेता अतीत पंवार और राजेश आहूजा ने फिल्म यूनिट के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कम संसाधनों के बावजूद इतना बेहतरीन काम करना अविरा फिल्म प्रोडक्शन की मेहनत को दर्शाता है। इस दौरान गायक व समाजसेवी राजेश सरियाम और निर्गुण देशमुख ने भी कलाकारों को शुभकामनाएं दी.

– गोंडी गानों की क्रांति के बाद अब फिल्मों की बारी: स्मिता लोखंडे

फिल्म की निर्माता-निर्देशक स्मिता लोखंडे ने बताया कि मध्यभारत में गोंडी गानों की डिजिटल क्रांति लाने का श्रेय उनके यूट्यूब चैनल आदिवासी फॉक स्टूडियो को जाता है। उन्होंने कहा पारंपरिक गीतों के बाद अब हम फिल्मों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। लमझना एक पारिवारिक फिल्म है जो हंसी-मजाक और आदिवासी रीति-रिवाजों को जीवंत करेगी। फिल्म में पांच मधुर गीत हैं, जो जल्द ही सिल्वर स्क्रीन और हमारे यूट्यूब चैनल पर दर्शकों को देखने मिलेंगे।

स्थानीय प्रतिभाओं के संगम से फ़िल्म मे आएगा निखार

फिल्म का निर्माण और निर्देशन स्मिता मनोज लोखंडे द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सह-निर्देशक अमित कसेरा हैं। सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी स्मिता लोखंडे और सचिन अतुलकर संभाल रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर एवं पत्रकार सतीश के. साहू सहित समस्त फिल्म यूनिट ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मुहूर्त शॉट के बाद अब जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। इस फिल्म में मुख्य रूप से साहिल खान निशा गडेकर, सतीश के. साहू, सत्येंद्र चौहान, रतनमाला और दिव्या, शिरीष सोनी, अमित कसेरा,शिवम इरपाचे,निर्मल सिंह, मेघा भाटिया आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button