सोनाघाटी मंदिर में आज जलेंगे 501 घी के दीप, श्रद्धालु करेंगे दीप प्रज्ज्वलन ।

विश्व शांति के लिए भी होगी विशेष प्रार्थना।

बैतूल। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आज 1 अप्रैल को शहर के सोनाघाटी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 501 घी के दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम रात्रि 8 बजे आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी।

आयोजन से जुड़े पुरुषोत्तम गंगावानी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को अपने पितरों के निमित्त दीप प्रज्ज्वलित करने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को स्वयं सोनाघाटी हनुमान मंदिर पहुंचकर दीप जलाना होगा। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ होने वाला यह आयोजन मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से आलोकित करेगा और भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक वातावरण निर्मित करेगा।

– विश्व शांति के लिए 51 दीप जलाकर करेंगे विशेष प्रार्थना

विश्व में बढ़ते तनाव और अस्थिरता के माहौल के बीच विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना भी की जाएगी। स्वर्गीय दर्शनलाल गंगवानी के पुत्र पुरुषोत्तम (टिम्मू) गंगावानी भगवान हनुमान के समक्ष 51 दीप प्रज्ज्वलित कर अर्जी लगाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में शांति, सौहार्द्र और आपसी प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से यह प्रार्थना की जा रही है। धार्मिक आस्था के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार और समस्त मानवता के कल्याण की कामना के साथ यह विशेष आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु मोबाइल नंबर 9826311697 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button